फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील में लेखपाल से दबंगों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सामान्य जाति के प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर दबंगों ने लेखपाल से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर लेखपाल को घायल कर दिया। इससे नाराज लेखपाल ने थाना नवाबगंज में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के नगर में गौरव कुमार लेखपाल के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम दो बजे वह तहसील कार्यालय में बैठ कर सरकारी काम कर रहे थे। इसी बीच कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी अरीव खां, अमन, शमी खां ने आकर सरकारी अभिलेखों के साथ छेडछाड़ करते हुए फाड़ दिए, जब लेखपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उन्हें धमकी देते हुए चले गए। घटना की रिपोर्ट लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
दूसरे पक्ष की ओर से अमन लेखपाल के खिलाफ प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें