फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग आलिशान जिंदगी जीने के लिए युवती ने चुराए थे तनष्कि शोरूम से डेढ़ करोड़ के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर सदर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम रोहतक स्थित तनिष्क शोरूम से करीब डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवर चुराकर भागी युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पास डायमंड की सात अंगूठियां और सोने के जेवर बरामद हुए हैं। सूचना मिलने पर रोहतक पुलिस भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि मंगलवार को इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह को मंगलवार को पता चला कि एक महिला चोरी के जेवरात बेचने के लिए जा रही है। इसके बाद सदर बाजार और तिलहर थाना पुलिस की टीम बनाकर डाट पुल पर चेकिंग शुरू करा दी गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे कार को रुकवाया गया, जि समें बैठी युवती ने पूछने पर अपना सोनिया शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा निवासी न्यू विजय नगर थाना शिवाजी कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) बताया। मूल निवास महमदपुर रोड गोहाना सोनीपत बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी में डायमंड की सात अंगूठियों समेत एक करोड़ से अधिक के जेवर बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी सोनिया ने बताया कि वह रोहतक स्थित तनिष्क शोरूम पर काम करती थी। तीन जुलाई को वह शोरूम से करीब डेढ़ करोड़ के जेवर चुराकर किराये की कार से सोमवार को शाहजहांपुर पहुंची। वह चोरी के जेवर शाहजहांपुर में बेचने की फिराक में थी।
जिला पुलिस की सीआईए और साइबर सेल और आर्य नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान टीम को इनपुट मिला कि आरोपी महिला कर्मचारी यूपी के जिला शाहजहांपुर में है। जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया गया। शाहजहांपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच में सहयोग किया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की। जिस दौरान आरोपी महिला कर्मचारी तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ी गई। आरोपी से हीरे व सोने के 54 आभूषण बरामद हुए हैं। यह बरामदगी 95% है। बुधवार को आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रोहतक लाया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, एसपी।
प्रेमी संग आलीशान जिंदगी जीने के लिए चुना अपराध का रास्ता
बरेली समेत कई जगह की गई थी चोरी के जेवर बेचने की कोशिश, युवती और उसके प्रेमी ने पहले किया था जेवरों को गलाने का प्रयास
तनिष्क शोरूम से चुराए डेढ़ करोड़ के जेवरों के साथ भागी युवती सोनिया मथुरा के रहने वाले युवक से प्रेम करती है। दोनों की मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। युवक नोएडा में रहकर एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। सोनिया और उसके प्रेमी ने आलीशान जिंदगी जीन के लिए शोरूम से चोरी करने का प्लान बनाया था। उसने चोरी के जेवर बरेली समेत कई जगह बेचने की कोशिश की थी। इससे पहले जेवरों को गलाने की कोशिश भी की गई थी। वहीं से युवती के जेवर लेकर जाने की सूचना लीक हो गई।
एक महीने पहले रची थी चोरी की साजिश
पुलिस के मुुताबिक सोनिया शर्मा पिछले करीब दो साल से रोहतक के तनिष्क शोरूम पर काम करती थी। सोनिया और उसका प्रेमी नौकरी करके मनचाही जिंदगी नहीं जी पा रहे थे। दोनों ने करीब एक महीने पहले शोरूम से जेवर चोरी करने की साजिश रची थी। इसमें शोरूम के दूसरे लड़कों को भी शामिल किया। तीन जुलाई को शोरूम से जेवर चुराने के बाद बाहर खड़ी स्कूटी में रखे गए। उसी दिन से सोनिया अपने घर से लापता हो गई। उधर, जेवर चोरी होने का पता लगने पर सोनिया और उसके साथ घटना में शामिल रहे लड़कों के खिलाफ रोहतक के थाना आर्यनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
सोमवार को प्रेमी संग पहुंची पानीपत, फिर किराये की कार से गई शाहजहांपुर
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सोनिया और उसका प्रेमी जेवर लेकर इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को पानीपत पहुंचकर शाहजहांपुर के लिए 12 हजार रुपये में किराये पर कार ली। वहां से दोनों कार में नोएडा के सेक्टर-20 पहुंचे। सोनिया का प्रेमी वहीं उतर गया। वहां से चलने के बाद सोनिया मुरादाबाद होते हुए मंगलवार को बरेली पहुंची। वहां आलमगीरीगंज स्थित एक सराफ को बेचने के लिए कुछ जेवर दिखाए। जेवरों पर तनिष्क की मुहर और सोनिया की हालत देखकर सर्राफ को कुछ संदेह हुआ। उसने जेवर लेने से इनकार कर दिया। पुलिस की मानें तो शाहजहांपुर में रहने वाली एक लड़की पहले रोहतक में सोनिया के साथ काम करती थी, जो उसकी चचेरी बहन लगती है। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह शाहजहांपुर चली आई। सोनिया उसी के पास शाहजहांपुर आ रही थी। उधर, बरेली से लीक हुई सूचना पुलिस के पास पहुंची तब तक सोनिया फतेहगंज पूर्वी की सीमा से निकल चुकी थी। शाहजहांपुर एसपी को सूचना मिली तो तिलहर और सदर कोतवाली पुलिस को लगाया गया। इसको बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें