फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिंथेटिक ट्रैक की सौगात ने बदली तस्वीर, बरेली के खिलाड़ियों ने झटके 20 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को समाप्त हुई प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला, पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों के हुनर को मंच देने के साथ-साथ यह भी साबित किया कि अगर प्रतिभाओं को सही सुविधाएं मिलें तो वे जिले और मंडल का नाम रोशन करने में सक्षम हैं। प्रतियोगिता में मेजबान बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए। इनमें 10 स्वर्ण, एक रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन



स्पोर्ट्स स्टेडियम को पहली बार प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला था। खिलाड़ियों ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक बनने से पहले उन्हें या तो कच्चे मैदान पर अभ्यास करना पड़ता था या फिर दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
स्थानीय स्तर पर अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलने से प्रदर्शन में सुधार आया है। वहीं, प्रशिक्षकों का भी कहना है कि जब खिलाड़ी बेहतर सुविधा के साथ अभ्यास करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने कहा कि यह प्रतियोगिता साबित करती है कि बरेली मंडल में प्रतिभा की कमी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें