फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला से दबंगों ने किया दुष्कर्म! पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पति की अनुपस्थिति में दबंगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला और उसका पति थाने गए तो उनकी एक न सुनी गई। महिला ने एसएसपी को पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।
विज्ञापन


भुता के एक गांव की महिला का पति नोएडा में मजदूरी करता है। गांव में वह अपने पुत्र और सास-ससुर के साथ रहती है। 25 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। उसके गांव के दो लोग घर में घुस आए और दुष्कर्म किया। जाते-जाते दबंग किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद दबंग अपने साथियों को लेकर अक्सर उसके घर आता था और मर्जी के बिना उससे संबंध बनाता था।

सात फरवरी को उसका पति घर आया हुआ था। दबंग उसके घर में दीवार फांदकर घुसा तो उसे पकड़ लिया। उसने पति को धक्का दिया और भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को जानकारी दी कि इन दबंगों ने कई बार उससे दुष्कर्म किया है। वह पति के साथ थाने गई तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी। महिला ने एसएसपी को पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें