फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में निकाली कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने भड़ास

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में निकाली कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने भड़ास - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर की निरीक्षण रिपोर्ट से गुस्साए कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह में भड़ास निकाली। कहा- 30-35 साल की सेवा के दौरान उन्होंने किसी कमिश्नर की ऐसी निरीक्षण रिपोर्ट नहीं देखी है। निरीक्षण आख्या में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उससे डीएम और कर्मचारियों दोनों का अपमान हुआ है। कर्मचारियों ने यह मुद्दा भी जोरशोर से उठाया कि कलक्ट्रेट के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले आरोपों की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात करने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने 26 फरवरी को कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने के दौरान नजारत, नजूल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) सहित कई विभागों में गंभीर गड़बड़ियां पकड़ीं थी। इसमें नजारत के नायब नाजिर कैश शिवेश कुमार गुप्ता, नजूल के पटल सहायक रहे शेरपाल सिंह के साथ ही एसएलएओ दफ्तर के भी कई बाबुओं के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर की निरीक्षण आख्या कलक्ट्रेट में पहुंचने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। निरीक्षण आख्या का मुद्दा मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुए होली मिलन समारोह में जोरशोर से उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने 30-35 साल की सेवा में कभी ऐसी निरीक्षण आख्या नहीं देखी है, जिसमें डीएम को किसी कर्मचारी के खिलाफ उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने को कहा जाए। इस तरह की भाषा का प्रयोग डीएम और कर्मचारियों का अपमान है। कर्मचारियों ने यह भी उठाया कि किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले डीएम स्तर से अच्छी तरह से जांच पड़ताल करा ली जाए। होली मिलन में यह भी तय हुआ कि सोमवार को कलक्ट्रेट के कर्मचारी डीएम नितीश कुमार से मिलकर निरीक्षण आख्या पर चर्चा करेेंगे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शिवेश कुमार गुप्ता, सचिव सुनील कुमार सहित कलक्ट्रेट के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें