फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसून और सितंबर की यारी पहला दिन पूरे माह पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगस्त में शहरवासियों को जमकर भिगाेने के बाद सितंबर का आगाज भी रिकॉर्ड बारिश के साथ हुआ। पहला ही दिन पूरे माह पर भारी रहा। 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। बीते 12 वर्षों से अमूमन पूरे सितंबर में 20 मिमी बारिश होती है। इस बार पहले ही दिन 125.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे से शुरू बारिश का सिलसिला रातभर जारी रहा। सोमवार की भोर में झमाझम बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सुबह घने बादल और रिमझिम के साथ हुई। दिन भर हल्के, घने बादल मंडराते रहे। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना, वहां बारिश हुई।
24 घंटे में 125.3 मिमी बारिश की वजह से अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से सात डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सौ फीसदी दर्ज हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मानसूनी जलवायु मॉडल से प्राप्त पूर्वानुमान के तहत तटस्थ अलनीनो और हिंद महासागर की द्विध्रुवीय स्थिति से मानसून के उत्तरार्द्ध यानी सितंबर में भी बीते वर्षों से अधिक बारिश का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें