फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से आभूषण व नकदी लेकर चंपत हुए ठग

Sat, 31 Jan 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बेटे का संकट काटने का झांसा देकर ठगों ने महिला से सोने के आभूषण व 17 हजार रुपये की नकदी ठग ली। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वालपुर गांव की कृष्णा देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह नवाबगंज में सराफ की दुकान जाने के लिए घर से निकली थीं। गुलशन नगर में एक रिश्तेदार बीमार हैं। सराफ की दुकान पर जाने से पहले वह रिश्तेदार के घर जा रही थीं।
ब्लॉक कार्यालय के पास पीछे से आए दो युवकों ने पीने के लिए पानी मांगकर उन्हें रोक लिया। कहा कि आपके एक बेटे की मौत हो चुकी है। दूसरे पर भी संकट है। आप अपना थैला हमें देकर 11 कदम आगे चलें तो संकट कट जाएगा।
विज्ञापन

बातों में आकर उन्होंने हाथ में पकड़ा थैला दोनों युवकों को दे दिया। थैले में अंगूठी, एक मंगलसूत्र और 17 हजार रुपये रखे थे। 11 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक चंपत हो चुके थे। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मौके पर आई बेटी ने सूचना डायल 112 को दी। थाने पहुंचकर भी तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें