फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते में भरी बुनियाद को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मोहल्ला बहोरनगला में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। सोमवार को कार्रवाई करते हुए रास्ते में भरी बुनियाद को हटवा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बहोरनगला में दीपक मिश्रा ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर को जाने वाले रास्ते पर मिट्टी का पटान कर बुनियाद भर ली गई। इससे उनको परेशानी हो रही थी। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने राजस्व टीम को गठित कर निस्तारण करने के आदेश दिए। लेखपाल विजय कुमार के साथ नगरपालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को हटा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। मामले में कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें