फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरावनगर गांव में बुखार का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दरावनगर गांव में बुखार फैलने की सूचना पर सोमवार स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रकाश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को गांव में बुखार के प्रकोप की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि गांव के कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 95 मरीज देखे गए, जिसमें 26 बुखार के मरीजों की मलेरिया की जांच नेगेटिव आई है। 13 मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए है, जिनका परिणाम कल आएगा। इसके बाद गांव में फॉगिंग कराई गई है। ग्राम प्रधान को एंटी मलेरिया दवा भी छिड़काव के लिए दिया गया। इस दौरान डॉ प्रमोद, डॉ योगेंद्र, राहुल, रवींद्र, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें