फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद्य सुरक्षा विभाग को पता ही नहीं जिले में कितने हुक्का बार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के हुक्का बार के संचालन को लेकर दिए गए आदेश के बाद जिले में भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के पास जिले में संचालित हुक्का बार की संख्या का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है। विभाग की ओर से वर्ष 2024 से पहले हुक्का बार के लिए एनओसी जारी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश में निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का बार संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिले में संचालित हुक्का बार की जानकारी जुटाने और उनकी जांच कराने की तैयारी की है।
जिले में हुक्का बार को लेकर विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट न होने से निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब प्रशासन की जांच में यह स्पष्ट होगा कि शहर में कितने हुक्का बार चल रहे हैं और इनमें निर्धारित नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि उनके पास जानकारी नहीं है कि जिले में कितने हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें