बहेड़ी। फायर स्टेशन को जाने वाला खस्ता हाल मार्ग
बहेड़ी। मोहम्मदपुर चौराहे से नारायण नगला मार्ग का अग्निशमन स्टेशन को जाने वाला संपर्क मार्ग ऊबड़-खाबड़ स्थिति में पहुंच गया है, पर विभाग ने कई शिकायतों के मिलने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से 10.55 करोड़ की लागत से अग्निशमन स्टेशन बनाया गया, जिसे बीते साल अगस्त महीने में विभाग को हैंडओवर किया जा चुका है। आपात स्थिति में फायर स्टेशन से जल भरकर किसी भी दिशा में जाने के लिए नहर किनारे होकर नारायण नगला मार्ग पर पहुंचने का यही एक मात्र रास्ता है, जो ऊबह-खाबड़ हालत में है। इस पर वाहनों के पलट जाने की आशंका बनी रहती है। वाहनों के गुजरने से रास्ते पर अंडरग्राउंड बिछी पाइप लाइन भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
इस रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, लेकिन सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। संवाद
-
मेरे सामने अभी तक इस तरह का प्रकरण नहीं आया है। इसकी जानकारी अभी हुई है। बहुत जल्द जांच कर इसके निर्माण का प्रयास किया जाएगा।
- रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम/अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बहेड़ी