रोड़ पर पत्थरों की बजह से लगा जाम
मीरगंज। तहसील रोड चौड़ीकरण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क के दोनों ओर दो-तीन फुट की खोदाई के बाद ठेकेदार ने बची हुई सड़क पर बजरी और पत्थर डालकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इससे रविवार को सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों ओर खोदाई करके रोड पर बजरी और पत्थर के ढेर लगा दिए हैं, जिससे आवागमन करने में राहगीरों को परेशानी हो रही है। रविवार को लगे जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को दिक्कत हुई। एंबुलेंस को भी जाम में फंसकर इंतजार करना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हुआ। संवाद