फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहार पर ही बंद कर दिया 2.6 करोड़ की लागत से बना फतेहगंज पश्चिमी का बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को नहीं मिल रही सुविधा, दो माह से बनी हुई है समस्या, अधिकारी बोले दिवाली के बाद दोबारा से शुरू होंगी सेवाएं
विज्ञापन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में 2.6 करोड़ की लागत से बना रोडवेज बस अड्डा त्योहारी सीजन पर ही बंद कर दिया गया। जनता की बात करें तो दो माह से रोडवेज बसों का आवागमन बंद है। इस वजह से दिल्ली और लखनऊ को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वह लोग बस पकड़ने के लिए हाईवे पर खड़े होने के लिए मजबूर हैं।
परिवहन निगम ने सिंचाई विभाग की जमीन पर बस अड्डा फतेहगंज पश्चिमी में तैयार किया था। इसका उद्धाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 10 मई को किया था। यहां से दिल्ली, आगरा के लिए चलने वालीं चार बसों को कुछ दिनों बाद ही बंद कर दिया गया। वहीं देखा जाए तो बस अड्डा खुलने के बाद दिल्ली, लखनऊ, आगरा, हरिद्वार के यात्रियों के लिए यह काफी अच्छा साबित हो रहा था। अब त्योहार का समय है और बस अड्डे की सेवाएं बंद है। रोडवेज बस के लिए यात्रियों को हाईवे की ओर जाना पड़ रहा है। हालांकि शीशगढ़, शाही, शेरगढ़ जाने वाली सिटी बस यहां रुककर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक अधिकारी ने कहा यात्री नहीं, दूसरे बोले सेवाएं हैं चालू
वहीं इस मामले में अधिकारी भी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी के स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज मोहन स्वरूप ने कहा कि बस अड्डे का उद्धाटन होने के एक माह तक स्वीकृत बसें रोडवेज बस स्टेशन पर आती रहीं। यहां यात्रियों के नहीं पहुंचने की वजह से बसें खाली चली जाती थीं। अधिकारियों ने नुकसान होने के कारण इस सेवा को बंद कर दिया। वहीं एआरएम बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सेवाएं तो चालू हैं बंद कहा है। अभी वहां की सेवाएं इसलिए बंद की गई हैं, क्योंकि वहां पर एक दो सवारी मिलती थीं। बसों को शहर से चलाया जा रहा है। दिवाली के बाद सेवाएं दोबारा से बहाल कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें