फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टाफ ही पूरा नहीं, दिवाली पर कैसे मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जेई पर चार से पांच उपकेंद्रों की जिम्मेदारी, अन्य इंतजाम भी पूरे नहीं
विज्ञापन

बरेली। विद्युत निगम का दावा है कि दिवाली पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। यह वादा पूरा कैसे होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। विद्युत निगम के पास न तो संसाधन पूरे हैं और न ही स्टाफ। एक अवर अभियंता (जेई) पर चार से पांच उपकेंद्रों का जिम्मा है। अन्य स्टाफ भी कम है। ऐसे में फॉल्ट होने पर समय पर इसकी मरम्मत कैसे होगी? ये बड़ा सवाल है।
वर्टिकल सिस्टम में अफसरों की कमी का हाल ये है कि 11 केवी के आठ जेई पर 24 उपकेंद्रों की जिम्मेदारी है। रवि भटनागर पर चार उपकेंद्रों का जिम्मा है। यही हाल अन्य अवर अभियंताओं का है। वहीं, कनेक्शन देने का काम करने वाले काॅमर्शियल-एक में चार, बिल वसूली करने बाले काॅमर्शियल-2 में आठ, 33 केवी लाइन की जिम्मेदारी के लिए चार और एचआर विभाग में दो जेई हैं।
विज्ञापन

11 केवी के दो जेई कम हैं। इस वजह से काॅमर्शियल-एक के अवर अभियंता पंकज व मिलिंद गौतम को 11 केवी का भी चार्ज सौंप रखा है। पहले उपकेंद्रों पर लाइनमैन तैनात होते थे, वर्टिकल सिस्टम लागू होने के बाद इन्हें अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है।
प्रदेश में सबसे कम स्टाफ बरेली में
छंटनी के दौरान 400 से अधिक लाइनमैन को हटाने के साथ ही कई कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इस समय सबसे कम स्टाफ प्रदेश में बरेली में ही है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को निविदा संविदा कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की बहाली का निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन



दिवाली को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। स्टाफ की कमी जरूर है मगर आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। - ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता

चार दिन तक उपकेंद्रों पर एसडीई और जेई की तैनाती

बरेली। रोशनी के पर्व पर उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए 19 से 23 अक्तूबर तक एसडीई और जेई की तैनाती रहेगी। वहीं, अधिशासी अभियंताओं को उपकेंद्रों का नोडल बनाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता (नगर) ब्रह्मपाल ने बताया कि दिवाली पर शहर के 24 उपकेंद्रों पर कम से कम एक अधिकारी रहेगा। लाइनमैन को भी तैनात किया जाएगा। अधिकारी पीक आवर्स में शाम चार बजे से रात एक बजे तक ड्यूटी देंगे। हेल्प डेस्क पर भी अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे कर्मचारी उपभोक्ताओं की परेशानी को सुनेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें