बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिले में 92,457 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदनपत्रों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पात्र लोगोें की सूची शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर चयनित आवेदकों को आवास बनाने के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 46,857 आवेदन और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 45,600 लोगों ने आवेदन किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्वेयर की ओर से आवेदनों की जांच कराई जा रही है, ताकि पात्र और अपात्र का पता चल सके। अब तक ग्रामीण क्षेत्र में 46,857 के सापेक्ष 8,938 की जांच हो चुकी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 45,600 में 30,600 की जांच की जा चुकी है। इसके बाद में पात्र लोगों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
-
2024-25 में 1285 का मिला था लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2024-25 में 1285 का लक्ष्य विभाग को मिला था। जिसके सापेक्ष अब तक 84 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जिसमें सबसे अच्छी स्थिति में फरीदपुर है। यहां पर 91 फीसदी आवास निर्माण का काम पूरा हो चुका है। सबसे खराब स्थिति फैजगंज है। यहां पर 60 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। संवाद
-
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अभी तक 46,857 ने आवेदन किया गया। इन आवेदनों की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद में शासन को लिस्ट भेज दी जाएगी। - नवीन कुमार, जेई, डूडा बरेली