फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और मंगेतर के पीछे पड़ा शोहदा, भेज रहा अश्लील मेसेज

विज्ञापन
एसएमएस
विज्ञापन
एक नंबर ब्लॉक करते ही दूसरे से आने लगते हैं मेसेज, थाना बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बारादरी की आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली युवती और उसके मंगेतर को एक व्यक्ति अलग-अलग नंबर से कॉल और अश्लील मेसेज कर रहा है। युवती ने उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि 25 नवंबर से एक व्यक्ति उनके पीछे पड़ा है। वह उन्हें कॉल करता है और अश्लील मेसेज भेजता है। वह एक नंबर ब्लॉक करती हैं तो वह दूसरे नंबर से मेसेज भेजने लगता है। 17 दिसंबर को रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर उनके मंगेतर का फोटो भेजकर अश्लील बातें लिखीं गईं। उनके मंगेतर को भी इसी तरह से अश्लील मेसेज भेजे जा रहे हैं। एक-एक करके इस तरह वे लोग आधा दर्जन से ज्यादा नंबर ब्लॉक कर चुके हैं लेकिन हर बार वह नंबर बदलकर परेशान करना शुरू कर देता है। युवती की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें