फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थम रहा बादलों का प्रवेश, चटक धूप से दो डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी से जल्द गर्मी का प्रकोप हावी होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को पारा में दो डिग्री बढ़त दर्ज हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से प्रवेश कर रही चक्रवाती हवा का असर अब कम होने लगा है। बारिश के बाद उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से पहाड़ों की हवा का प्रवेश भी कम हुआ है। लिहाजा, बादलों का जमावड़ा कम होने से शुक्रवार को दिन भर तेज धूप रही।
हवा में मौजूद नमी भी अब कम होने लगी है। इससे दिन का पारा दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शाम को भी पछुआ हवा का प्रवेश न होने से न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक दो दिन तक और चिलचिलाती गर्मी से हल्की राहत रहेगी। फिर विक्षोभ का असर थमने से आसमान साफ होगा। तेज धूप निकलेगी।
विज्ञापन

-
तापमान में गिरावट से वार्ड में बच्चों की कतार हुई कम
बरेली। मौसम में आए बदलाव से गर्मी का प्रकोप कम होने के बाद डायरिया की चपेट में आए बच्चों की कतार भी सरकारी और निजी अस्पतालों में कम हुई है। तीन दिन पहले तक फुल चल रहा जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को 22 बच्चे भर्ती रहे। फिलहाल दस बेड खाली हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक दो पिछले दिनों से छा रहे बादल और बारिश के बाद नमी का स्तर बढ़ा है। दोपहर में गर्मी का प्रकोप कम होने से पारा में गिरावट दर्ज हुई है। तपिश कम होने से सेहत पर दुष्प्रभाव कम हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
37.3
26.4
धूप निकलेगी। हल्के बादल छाएंगे। तेज हवा चलेगी।
सूर्योदय 5:25
सूर्यास्त 6:53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें