फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा से डेलापीर तक अतिक्रमण हटाया

Tue, 19 Jan 2016 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए 25 मार्ग चिह्नित किए गए
विज्ञापन

- सर्वे होने के बाद सप्ताह में चार दिन चलेगा अभियान
बरेली। नगर निगम अब सप्ताह में चार दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। प्रथम चरण में 25 मार्ग चिह्नित किए गए हैं। मानचित्रकार दो दिन पहले इन मार्गों पर होने वाले अतिक्रमण का सर्वे करेंगे। फिर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

स्टेशन रोड से कचहरी होते हुए चौकी चौराहा, चौकी चौराहा से गांधी उद्यान, गांधी उद्यान से श्यामगंज चौराहा, श्यामगंज चौराहा से डेलापीर, डेलापीर से धर्मकांटा चौराहा, धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, बड़ा डाकघर से चौकी चौराहा होते हुए पटेल चौक, पटेल चौक से नावेल्टी होते हुए कुतुबखाना, कुतुबखाना से चौपुला चौराहा, स्टेशन से मालगोदाम रोड होते हुए चौपुला तक, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस आवास विकास, चौपुला से किला फ्लाईओवर, किला पुल से सीबीगंज, मिनी बाईपास, आईवीआरआई रोड से रेलवे क्रासिंग होते हुए बैरियर टू तक, चौपुला चौराहा सा पटेल चौक होते हुए बरेली कालेज से श्यामगंज तक, श्यामगंज से सेटेलाइट तक, सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहा, बीसलपुर रोड चौराहा से सौ फुटा रोड, सौ फुटा रोड से पीलीभीत बाईपास तक, राजेंद्र नगर से जनकपुरी, ब्रजलोक कालोनी, गांधी नगर, बिहारीपुर ढाल से मलूकपुर तक के मार्ग अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। मेयर डा. आईएस तोमर ने बताया कि इन मार्गों में प्रतिदिन एक मार्ग का चयन कर सप्ताह में चार दिन अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें