अलीगंज। कैनी शिव नगर गांव के निकट पशुओं से भरी वाहन को सिरौली ले जा रहे चालक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। उसे पकड़कर रविवार को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव गैनी पशु बाजार से कस्बा अलीगंज के मोहल्ला कुरेशियां का आरिश एक पिकअप में पांच भैंस और एक पड्डा ठूसकर कैनी रोड से बेचने के लिए सिरौली ले जा रहा था। किसी व्यक्ति ने बजरंग कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर कैनी शिव नगर गांव के निकट पिकअप रोक ली। इस दौरान कई पशु घायल अवस्था में मिले। इस दौरान पिकअप चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को थाने ले आई। थाना प्रभारी राजित राम ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष गुप्ता व आदि की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है। संवाद