बरेली। पुलिस अधिकारी, उसकी पत्नी और टेररिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती कहानी पर आधारित नाटक ‘टेररिस्ट की प्रेमिका’ का मंचन रविवार को रिद्धिमा में किया गया। पाली भूपेंद्र सिंह के लिखित और विनायक कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित यह नाटक परिवार में अविश्वास के परिणाम को दर्शाता है, जिसका अंत हत्या पर होता है।
नाटक में देवराज का मुख्य पात्र पंकज कुकरेती ने निभाया। टेररिस्ट के किरदार में सौरभ रस्तोगी और अनीता की भूमिका में शाहजीन खान मंच पर आईं। सूर्य प्रकाश ने खैराती लाल की भूमिका निभाई। नाटक में अनुग्रह सिंह, सूर्यकांत चौधरी और विशेष कुमार ने संगीत दिया। गायक स्नेहाशीष दुबे और प्रियंका ग्वाल ने पार्श्व गायन किया। प्रकाश संचालन जसवंत सिंह ने और साउंड संचालन की जिम्मेदारी हर्ष ने निभाई।
इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, सुभाष मेहरा, डॉ. एमएस बुटोला, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. रीटा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद