शेरगढ़। थाना क्षेत्र के जुआ जवाहरपुर गांव में शनिवार दोपहर एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहीं दो मासूम बच्चियों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके चेहरे बुरी तरह नोच दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायल बच्चियों में आठ वर्षीय उजफा और तीन वर्षीय अनाबिया शामिल हैं। घटना उन दोनों के घर के दरवाजे पर हुई। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें कुत्ते के चंगुल से बचाया। दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली जिला अस्पताल में बच्चियों का उपचार चल रहा है। संवाद