फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किडनी मरीज को डीएम ने तुरंत दिलाया इलाज, अचेत युवक को खुद लेकर पहुंचे अस्पताल

Sun, 24 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को किडनी मरीज की हालत देख उसे अस्पताल भिजवाया। सीएमओ को फोन कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। एक अन्य युवक डीएम कार्यालय परिसर में बेहोश होकर गिर गया। यह देख डीएम उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। 
विज्ञापन
बीमार युवक की मां से बात करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किडनी पीड़ित बेटे के इलाज की आस में भटक रही मां को डीएम अविनाश सिंह ने बड़ी राहत दी। कार्यालय के बाहर बेंच पर लेटे युवक को देखकर डीएम ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा और सीएमओ को फोन करके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसी तरह, अचेत होकर गिरे एक युवक को डीएम खुद लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू कराया।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के ग्राम कुठला निवासी अमन (21) की दोनों किडनी में दिक्कत बताई गई है। जनसुनवाई के दौरान अमन को लेकर उनकी मां पहुंची और बताया कि बेटे की दोनों किडनी खराब हैं और उसका उपचार चौकी चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। 

डीएम ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन 
महिला ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कलक्ट्रेट आई हैं। इसी दौरान कार्यालय से निकले जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी ली और तत्काल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। सीएमओ को फोन करके बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने युवक को के उपचार में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद डीएम कार्यालय आया एक युवक अचेत होकर गिर गया। डीएम ने पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया और तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा। वह खुद भी उसके साथ जिला अस्पताल गए और स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

पीड़ित का बनवाया जाएगा आयुष्मान कार्ड 
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, जिलाधिकारी ने किडनी के इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल भेजा था। रोग की पुष्टि संबंधी जांच रिपोर्ट भी नहीं थी। अगर इलाज कराएंगे तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा। फिलहाल जीरो पॉवर्टी के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजेंगे। उनसे सभी डॉक्यूमेंट मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें