उड़ान का समय
- दिल्ली-बरेली: अपराह्न 1:30 बजे- 2:45 बजे
- बरेली-दिल्ली: अपराह्न 3:00 बजे-4:04 बजे
- बरेली-जेवर अपराह्न 12:05 बजे-1:00 बजे
- जेवर-बरेली : सुबह 10:30 बजे-11:20 बजे
बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-जेवर के बीच उड़ान को पहले ही मंजूरी मिल गई थी। अब बरेली-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा को हरी झंडी मिल गई है। बरेली-दिल्ली के बीच एक और बरेली-जेवर के बीच दो जुलाई से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
अब जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा का इंतजार
बरेली-मुंबई के बीच सप्ताह में चार और बरेली-बंगलूरू के बीच सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा है। एक जुलाई से बरेली-दिल्ली और बरेली-जेवर के बीच भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद लोगों को बरेली-जयपुर और बरेली-लखनऊ के बीच उड़ानें शुरू होने का इंतजार है। एयरपोर्ट प्रशासन बरेली-दिल्ली की उड़ान को लखनऊ तक विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। यह उड़ान बरेली से कनेक्ट करते हुए रहेगी। इसके अलावा बरेली-कुशीनगर के बीच भी हवाई सेवा प्रस्तावित है।