फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले को 132 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 02 Apr 2025 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 932.59 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बटन दबाकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली जिले को 932.59 करोड़ की 132 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार को 507.44 करोड़ के 74 विकास कार्यों का लोकार्पण और 425.44 करोड़ की 58 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


ये परियोजनाएं जनता को समर्पित
अटल आवासीय विद्यालय, रामगंगा नदी पर बना कैलाश मणि सेतु, बीडीए का प्रशासनिक भवन, शहर के चार प्रवेश द्वार, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय रिछा, स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, एसटीएफ बरेली फील्ड यूनिट का कार्यालय आदि।

इनकी रखी आधारशिला
पीडब्ल्यूडी और बीडीए की सड़कें, आरटीओ कार्यालय और सारथी हॉल, पूर्व सैनिक कल्याण निगम का ऑफिस कॉम्पलेक्स, ग्रेटर बरेली, बचपन डे-केयर सेंटर, नाथ मंदिरों के विकास कार्य, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी आदि।
विज्ञापन


इन कार्यों का शुभारंभ
  • स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत।
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस को झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया। 
  • स्मार्ट पुलिसिंग के लिए बदायूं, बरेली, पीलीभीत के पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए।
  • बरेली जिले के लिए 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण।
विज्ञापन

मंच पर ही सौंप दिया पत्र
मुख्यमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल अचानक उनके पास पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुछ पत्र सौंपे। बताया कि शहर के लिए जरूरी तीन मांगों से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री को दिया है। इसमें बरेली एयरपोर्ट से चारधाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, बदायूं रोड पर रोडवेज बस अड्डा और सुभाषनगर में रेलवे अंडरपास के निर्माण की मांग शामिल है। विधायक विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं।

इशारे-इशारे में मांस कारोबारियों को सख्त संदेश दे गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने मंच से ही गो तस्करों और कसाइयों को जहन्नुम भेजने की बात कहकर मांस कारोबारियों को भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश को बूचड़खानों तक पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बरेली में करीब दो साल पहले एक बड़े मांस कारोबारी पर कार्रवाई भी हो चुकी है। सपा नेताओं से भी उसके कनेक्शन सामने आए थे। सीएम ने खुले मंच से इसका जिक्र भी किया।

डॉक्टरों का राजनीति में आना सराहनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में अलग-अलग क्षेत्रों के लोग राजनीति में आए हैं। यहां फिजिशियन, पशु चिकित्सक, शिक्षक, उद्यमी राजनीति के जरिये लोगों की सेवा कर रहे हैं। यह सराहनीय है। मां दुर्गा को प्रणाम कर सीएम ने 32 मिनट तक अपनी बात रखी। नाथ नगरी और भगवान शिव के स्वरूप का जिक्र करते हुए जय-जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपनी बात समाप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें