फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला पंचायत सदस्य ने थाना प्रभारी व दरोगा पर अभद्रता का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने प्रभारी निरीक्षक और दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना शाही के गांव पस्तोर निवासी ममता गंगवार वार्ड-26 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास क्षेत्र के तमाम पीड़ित आते हैं, जिनकी सिफारिश वह करती हैं।
एक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने दरोगा मो. उमर और फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह को कॉल किया। पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए कहने पर उन दोनों ने अशोभनीय व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने आने पर रिपोर्ट लिखकर जेल भेजने की धमकी दी। बताया कि इंस्पेक्टर और दरोगा के तार स्मैक तस्करों से जुड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें