सुलझाने में जुटे रहे अफसर, पीएसी बल मौके पर तैनात
नवाबगंज। फाजिलपुर गांव में धार्मिक स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। इसके विरोध में उतरे दूसरे समुदाय के लोगों को अधिकारी समझाने में जुटे रहे, लेकिन दूसरे दिन भी मामले को सुलझाया नहीं जा सका। हालांकि धार्मिक स्थल पर पुलिस बल के साथ गांव में पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है। सोमवार को कोतवाल ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच बैठक कर बातचीत कर शाति बनाए रखने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों के अनुसार फाजिलपुर गांव में धार्मिक स्थल पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने के विरोध में कुछ दिन पहले विवाद हो चुका है। पुलिस के मुताबिक अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों के बीच यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन सोमवार को धार्मिक स्थल पर श्रीमद्भागवतकथा के आयोजन से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इससे दूसरे समुदाय के लोगो ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी। दूसरे समुदाय का कहना है कि धार्मिक स्थल पर कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिस पर उन्हें ऐतराज है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पीएसी बल का गांव में तैनात कर दिया है। संवाद
आज पहुंचेंगे तहसीलदार, बातचीत कर निकालेंगे हल
मंगलवार को कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर बातचीत की और दोनों पक्ष के लोगों शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एसडीएम उदित पवार और तहसीलदार गांव पहुंचेंगे। इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को लेखपाल परीक्षा के चलते व्यस्त रहे। मंगलवार को एसडीएम के साथ गांव पहुंचकर मामले का हल निकाल लिया जाएगा। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।