फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थलो पर हुए विवाद, बहेड़ी में फायरिंग

Mon, 14 Dec 2015 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मतगणना परिणाम के दौरान प्रत्याशियों में झगड़े भी हुए। इसके चलते मतगणना स्थलों पर काफी हंगामा हुआ। वोटों की गिनती को लेकर हुए विवाद में प्रत्याशियों के एजेंट आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन

बहेड़ी बार्डर पर बसे मुडिया मुर्करमपुर गांव में मतगणना के बाद दो प्रत्याशी और उनके समर्थक भिड़ गए। हवाई फायरिंग भी की गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। 12 बजे रिजल्ट घोषित होने के बाद हारे दो प्रत्याशियों के समर्थक झगड़ा करने लगे। दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पैसा लेने के बाद भी वोट न देने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले भाग गए। बहेड़ी के ही चक गांव के गुड्डू खां चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही मंडी स्थल पर बने मतगणना केंद्र से बाहर निकले तो समर्थकों ने उन्हें गोद में उठा लिया। पुलिस के सामने ही नारेबाजी और हंगामा होने लगा। इस बीच समर्थकों ने दस-दस के नोट उड़ाना शुरू कर दिया। इस पर नगर चौकी प्रभारी सलाउद्दीन ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर लाठियां फटकारना शुरू किया। नोटों की बरसात दोबारा होने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। क्यारा ब्लाक के मतगणना स्थल पर चंदपुर जोगियान गांव की मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक कैंसिल वोटों को लेकर आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट होने लगी तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसी तरह गौतारा गांव में प्रधान के पद के लिए विजयी घोषित प्रेमशंकर गुप्ता के समर्थकों ने एआरओ के खिलाफ जमकर हंगामा किया। एआरओ ने जीतहार के लिए पर्ची डालने की बात कही तो वह गुस्सा गए। पुलिस फोर्स पहुंच गई और उन्हें शांत कराया।
फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के मतगणना केंद्र जानकी देवी इंटर कालेज के कक्ष नंबर दो में डहिया ग्राम पंचायत की मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी के 20 मतपत्रों में दस और पांच रुपये के नोट निकले। सपा के जिला सचिव रहमत खां ने आरओ से इन सभी वोटों को खारिज करने की अपील की। आरओ ने वोट कैंसिल करने में आनाकानी की तो सपा नेता से उनकी कहासुनी हो गई। जोनल मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य काले खां भी आ गए। अधिकारियों और सपा नेता के बीच जमकर विवाद और गालीगलौज हुई। भारी दबाव पड़ने पर आखिरकार इन सभी 20 वोटों को कैंसिल कर दिया गया। तब विवाद शांत हुआ। अलबत्ता, रहमत खां समर्थित प्रधान प्रत्याशी पप्पू सागर फिर भी चुनाव जीत नहीं पाए। बाजी काले खां समर्थित चंद्रसेन सागर के हाथ लगी।
विज्ञापन

भुता ब्लाक की ग्रामपंचायत शेखापुर टेबल नंबर 17 पर मतों की गिनती में गड़बड़ी को लेकर एआरओ पर आरोप लगाते हुए भारी हंगामा हुआ। ग्राम पंचायत मिर्जापुर टेबल नंबर 18 में प्रत्याशी अमित कुमार ने पांच मत गायब होने का आरोप लगाया। अमित के प्रतिद्वन्दी रमेश चन्द्र गंगवार को पांच वोटों से विजयी घोषित किया गया है। फरीदपुर मतगणना स्थल पर 50 मतों से हारे खनपुरा गांव के प्रधान प्रत्याशी रामभजन जाटव का कहना था कि उन्हें 315 मत मिलने के बाद भी हरा दिया गया जबकि दूसरे प्रत्याशी विजेन्द्र को 295 मत ही मिले थे। रामभजन का आरोप था कि मतगणना कर्मचारियों ने उनके मतों में से 50 मतों की गड्डी गायब कर दी। पुन: मतगणना की मांग पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें