फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस में दंपति से मारपीट, तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दंपति की पिटाई कर दी गई। आरपीएफ ने मारपीट करने वाले एक युवक और दो महिलाओं को पकड़ लिया। इसके अलावा ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस में भी उतरते और चढ़ते समय दो यात्री भिड़ गए।
विज्ञापन

अलीगंज के रम्पुरा खुर्द निवासी रेहान और उसके परिवार की नसरीन व मुन्नी बरेली से शनिवार दोपहर 11:55 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर इलाहाबाद जा रहे थे। इसी कोच में करगैना निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी डौली और तीन साल की बच्ची सलोनी के साथ शाहजहांपुर तक जाने को सवार हो गया। रेहान का जिस सीट का रिजर्वेशन था, उस पर जितेंद्र ने अपनी बच्ची और पत्नी को बैठा दिया। रेहान ने इसका ऐतराज किया तो कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। कोच के अंदर ही दोनों में जमकर गुत्थमगुत्था हुई। दोनों पक्ष की महिलाओं में भी कहासुनी हुई। जितेंद्र और उसकी पत्नी ने रेहान और उसके परिवार पर हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर आरपीएफ तीनों को पकड़कर थाने ले गई और मारपीट के आरोप में चालान कर दिया। इसके अलावा ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस में उतरते और चढ़ते समय कटराचांद खां के दीपक और चंदौसी के वाहिद में मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।


जीआरपी ने पकड़े नौ ऑटो
जंक्शन के सरकुलेटिड एरिया में घुसे नौ ऑटो को जीआरपी ने पकड़ लिया और उनका एमवी एक्ट के तहत चालान कर दिया। इससे ऑटो चालक और जीआरपी जवानों में नोकझाेंक भी हुई। यहां बता दें कि जंक्शन के बाहर ऑटो वाले बेतरतीब ऑटो खड़े कर देते हैं, जिससे मुसाफिर फंस जाते हैं और कई की ट्रेन भी छूट जाती है। जब पुलिस इन पर शिकंजा कसती है तो ये हंगामा कर देते हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ ने पांच मकान अतिक्रमण मुक्त कराए
आरपीएफ ने नार्थ रेलवे कॉलोनी के पांच मकानों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। अतिक्रमणकारी विरोध करते हुए आरपीएफ जवानों से भिड़ तक गए, लेकिन उन्हें मकान खाली ही करना पड़ा। इसके अलावा मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को भी ढहाया गया। साथ ही कई खंडहर मकान ध्वस्त भी किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें