फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानाध्यापकों के वेतन रोकने का फैसला वापस

Fri, 01 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से की गई कार्रवाई पर यू-टर्न ले लिया गया है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में नामांकन की सुस्त रफ्तार को लेकर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश, प्राथमिक शिक्षक संघ के दबाव के बाद 24 घंटे में वापस लेना पड़ा है। विभाग ने शिक्षकों को नामांकन सुधारने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह बीतने के बावजूद कुछ विद्यालयों में कक्षा एक और छह में अबतक एक भी नया प्रवेश (शून्य नामांकन) नहीं हुआ है। इनमें रिछा (दमखोदा) ब्लॉक के 32 विद्यालय शामिल थे। इस कारण मंगलवार को बीएसए डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नरेश गंगवार जिलाध्यक्ष, वलवीर सिंह गंगवार जिला मंत्री आदि ने फैसले के पुनर्विचार का दबाव बनाया। इसके बाद बीएसए ने बुधवार देर शाम फैसला वापस लेकर प्रधानाध्यापकों को नामांकन बढ़ाने के समय दिया है।
रिछा ब्लॉक के जिन प्रमुख स्कूलों में शून्य नामांकन है, उनमें प्राथमिक विद्यालय वैकरनंदा, बकैनिया स्वाले, भोपतपुर, देवीपुरा, गौरीखेड़ा, गोपाडांडी, इनायतपुर, जमुनिया, माधौपुर, मिंतरपुर, मोहनपुर, रोहनिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें