फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन प्रतिबद्ध : सुखदेव सिंह

Fri, 01 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इफको आंवला। इफको इंप्लाइज यूनियन, श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। संगठन ने हमेशा श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता दी है। ये विचार अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इफको इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों व श्रमिकों के हित की आवाज उठाने व समय-समय पर उनकी मांगों को प्रबंधन से पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रमिकों के हक की लड़ाई और न्याय यूनियन की पहली प्राथमिकता है। मुख्यवक्ता यूनियन महामंत्री गजेंद्र सिंह गंगवार ने श्रमिकों से जुड़ी कई समस्याएं प्रबंधन के सामने रखने व उनके हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया। बाद में सभी ने कैंटीन सभागार में शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों की श्रद्धांजलि दी।
श्रमिक कार्यालय वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान और उप महाप्रबंधक निधि मूर्ति की मौजूदगी में झंडा फहराकर श्रमिक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और संयंत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें