फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मृतक की बेटी ने एसएसपी के सामने रखे साक्ष्य, जांच के दिए निर्देश, असली आरोपी तलाशे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब 21 साल पहले मृत शख्स के नाम से किए गए बेशकीमती जमीन के एग्रीमेंट मामले में पीलीभीत के राइस मिलर व उसके साथियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को मृतक संतोष टंडन की विवाहित बेटी प्रियंका टंडन ने इस प्रकरण में एसएसपी के सामने पक्ष रखा। एसएसपी ने मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डोहरा माफी निवासी प्रियंका ने पीलीभीत के मोहल्ला डोरीलाल निवासी हनुमान राइस मिल के मालिक अर्पित अग्रवाल, शाहजहांपुर निवासी पुरुषोत्तम गंगवार, बीसलपुर निवासी अंकुर, राजकुमार और ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट व कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि उसके पिता संतोष कुमार टंडन का निधन छह नवंबर 2003 को हो गया था। जबकि इन लोगों ने उन्हें जीवित दिखाकर उनके नाम से बेशकीमती जमीन का एग्रीमेंट दिखा दिया। प्रियंका ने पिता संतोष टंडन का मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज सौंप दिए, जिससे धोखाधड़ी की बात स्पष्ट हो गई है। प्रियंका ने इन लोगों पर कार्रवाई कराने की मांग की। वहीं एसएसपी ने बताया कि मामले में पहले से एसपी सिटी जांच कर रहे हैं। इन आरोपों की भी वह जांच करा ले रहे हैं। जिसका दोष पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें