फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत के नियमित संचालन की तारीख तय नहीं

Mon, 03 Nov 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड ने 26503-54 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति तो दे दी है, लेकिन अब तक ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सात नवंबर को संभावित ट्रायल पर भी संशय है। अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को मंजूरी तो मिल गई है। इसके अलावा अन्य कोई सूचना या आदेश अब तक उनको नहीं मिला है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ व मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से हो रहा है। अब सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत को भी बरेली जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि गाड़ी के संचालन की स्वीकृति और समय सारिणी संबंधी नोटिफिकेशन शनिवार देर रात मिल गया है। यह गाड़ी सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए सुबह 8:08 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
वहीं, 26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलने के बाद शाम 7:33 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी के ट्रायल और नियमित संचालन संबंधी आदेश मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें