फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग का बूम जाम होने से चार घंटे हाइवे जाम

Fri, 03 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली लखनऊ हाइवे के हुलासनगरा क्रासिंग का बूम जाम होने से बुधवार रात करीब चार घंटे तक हाइवे जाम रहा। कई वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया तो कई क्रासिंग ओके होने के बाद निकल सके। बिजी रूट की कई ट्रेनें भी इससे प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

बुधवार शाम छह बजे हुलासनगरा क्रासिंग संख्या 343 का बूम अचानक आधा चलकर जाम हो गया। इससे गेटमैन राम राजपाल को जहां बूम बंद करने में कठिनाई पैदा हो गई, वहीं दूसरी ओर गेट के दोनों ओर लगी सिग्नल प्रणाली भी ठप हो गई। हाइवे के क्रासिंग से गुजरने वाला यातायात बंद हो जाने से गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। 
स्टेशन मास्टर बिलपुर ईशांत राघव के मुताबिक बरेली तथा शाहजहांपुर दिशा में जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को बिलपुर और मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशनों पर रोका गया। इन्हें बाद में काशन जारी कर चलाया जा सका। रोकी जाने वाली ट्रेनों मे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, राजरानी सुपरफास्ट, मुगलसराय एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, डुप्लीकेट पंजाब मेल आदि दर्जन भर ट्रेनें शामिल थीं। चार घंटे बाद रात दस बजे बूम दुरस्त किये जाने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। हालांकि हाइवे पर आधी रात तक जाम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें