फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो घंटे की मशक्कत के बाद नाले से गाय को निकाला

Tue, 14 Apr 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज तिराहे के सामने सोमवार को खुले नाले में एक गाय गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पार्षद जयप्रकाश राजपूत मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए खुद नाले में साइड से उतरकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से नाले के पक्के स्लैब तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

घटना ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुले नाले अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सोमवार की शाम एक गाय नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर और शहर के प्रमुख बरेली कॉलेज तिराहे पर है। पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने हादसे की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर व्यवस्था की पोल भी खोली। इसके बाद मामले की सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी गई, जिस पर जेसीबी मौके पर भेजी गई। हालांकि तब तक गाय नाले के अंदर गहराई में चली गई थी। पार्षद खुद भी नाले में उतर गए। स्थिति गंभीर होने पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा। इसके बाद जेसीबी की मदद से नाले के पक्के स्लैब तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि नाले में गाय के गिरने की सूचना मिली थी, टीम को मौके पर भेजकर गाय को बाहर निकाला गया। नाला खुला कैसे था इसको दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें