फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्थिरता से फीकी पड़ रही चांदी की चमक, सावधानी से करें निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिकॉर्ड उछाल के बाद चांदी के भाव में करीब 85 हजार रुपये की गिरावट से निवेशक और कारोबारी असमंजस में हैं। वित्तीय जानकारों के अनुसार चांदी के भाव अभी और बढ़ेंगे पर अस्थिरता बरकरार रहेगी। सावधानी से निवेश करना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, 48 घंटे में चांदी में जिस तेजी से गिरावट हुई है, उससे ग्राहकों और निवेशकों के कदम थम गए हैं। बृहस्पतिवार को बरेली के बाजार में प्रति किलो चांदी के भाव 3,95,000 रुपये थे। शुक्रवार को दस हजार और शनिवार को 75 हजार रुपये गिरकर 3.10 लाख रुपये पर टिके। सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था जो 20 हजार रुपये लुढ़ककर 1.70 हजार पर टिका। इससे बाजार में हलचल है।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, बीते वर्ष चांदी में 130 फीसदी की उछाल रही। अब गिरावट से परेशान होने के बजाय इंतजार करें, क्योंकि क्रमिक बढ़त के सापेक्ष 30-40 फीसदी गिरावट तय है। धीरे-धीरे धातुओं की चमक बढ़ेगी।
विज्ञापन


जल्द पता चलेगा, बुल रन या हेल्दी करेक्शन
वित्तीय जानकार आदर्श शर्मा के मुताबिक, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी गिरावट से बाजार में बुल रन के अंत और हेल्दी करेक्शन की बहस जारी हो गई है। ऐसी स्थिति में निवेशक और खरीदार दोनों असमंजस में हैं कि यह गिरावट निवेश का बेहतर वक्त है या पूंजी बचाने के लिए इंतजार का समय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें