फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़ा उठान के लिए 3.24 करोड़ से निगम खरीदेगा 50 गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक और कदम उठाया है। शहर में करीब 3.24 करोड़ से मार्च माह में ही 50 नई कूड़ा उठाने वाली गड़ियां खरीदी जाएगी। नई गाड़ियां आने से कूड़ा उठान में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम परिसर में पहुंची एक सैंपल गाड़ी का नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी की बॉडी की लंबाई और चौड़ाई का माप लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कचरा डालने वाले ढक्कन के आकार को कुछ और बड़ा करने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारी को आसानी से कूड़ा गाड़ी के अंदर डाल सकें और बाहर न बिखरे। एक गाड़ी की कीमत 6.48 लाख रुपये है। इसमें पहले की तरह की गाड़ियों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए दो विशेष चैंबर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के मौजूदा बेड़े में शामिल कई गाड़ियां अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह तक नई गाड़ियों की खेप मिलने की पूरी संभावना है।
नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि कूड़ा गाड़ी का निरीक्षण किया गया है, जो कमियां थी उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए है, जल्द ही नई खेप निगम को मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें