फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेवईं की दुकानें सजीं, उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद-उल-फित्र से पहले बाजार गुलजार हैं। कपड़ों और चूड़ियों के साथ ही सेवईं की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह सेवईं की दुकानें सजी दिखाई दे रही हैं। लोग पसंद के हिसाब से बारीक और मोटी सेवइयां ले रहे हैं। बनारसी और इलाहाबादी सेवइयों को शीर के लिए लोग पसंद कर रहे हैं। कुतुबखाना के एक दुकानदार ने बताया कि इन दोनों ही तरह की सेवइयों की मांग ज्यादा रहती है। हालांकि, महंगी होने की वजह से इन्हें कम मात्रा में ही लोग खरीदते हैं। यह सेवई बारीक होता है और इससे कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। सबसे अधिक बिक्री शाहजहांपुरी और स्थानीय सेवइयों की हो रही है। यह सेवइयां आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल की जाती हैं। इसकी कीमत भी कम है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें