फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजदूरों से 4.50 लाख रुपये लेकर ठेकेदार भागा

विज्ञापन
फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का 4.50 लाख रुपये लेकर ठेकेदार फरार।
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे 70 मजदूरों की मजदूरी लेकर ठेकेदार रफूचक्कर हो गया। मजदूर उसके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को कॉल किया। ठेकेदार ने गाली-गलौज करते हुए मजदूरी का रुपया हड़पने की बात कहते हुए फोन कट कर दिया। पीड़ित मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ रविवार को थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक थाने में तहरीर देते हुए मजदूरों ने बताया कि वह सब रामपुर के थाना बिलासपुर के गांव पिपलिया गोपालपुर मजरा निवासी ठेकेदार के अंतर्गत फरीदपुर के एक गांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले ठेकेदार 70 मजदूरों के मजदूरी के रुपये लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि करीब 70 मजदूरों का 4.50 लाख रुपये मजदूरी का बकाया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस को तहरीर देने वालों में अनुज कुमार, अखिलेश, राजू, नौसार, शिव सिं, धर्मेन्द्र, शिवानी, राम, गीता समेत लगभग 15 लोग रहे। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें