आंवला। भूखंड की पैमाइश के दाैरान दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षो की ओर से थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी गई है। मोहल्ला मुहब्बतगंज गौटिया में दो पक्षों में रविवार दोपहर कहासुनी होने के बाद मारपीट हुई। मोहल्ला किला बजरिया निवासी आजम खान ने बताया कि वह रविवार को जब दिन में अपनी जमीन की नपत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान के पति पप्पू यादव ने बताया कि आरोपी खुराफात करने की नीयत से पर्व के दिन आए और भूखंड की पैमाइश करने लगे। परिवार की महिलाओं ने बाद में नपत की बात कही तो आरोपियों ने महिलाओं को पीट दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज की जाएगाी। संवाद