फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदार ने एक वाहन से एक ही राउंड में, पहुंचा दी 30 लाख रुपये की गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यकर देने से बचने के लिए शाहजहांपुर में कांठ रोड स्थित वर्मा कांट्रैक्टर फर्म ने एक बार में एक ही वाहन से 30 लाख रुपये की गिट्टी की ढुलाई कर डाली। इसकी सूचना पर जीएसटी टीम ने छापा मारा तो 1.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर और टैक्स की चोरी सामने आई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक बृहस्पतिवार को वर्मा कांट्रैक्टर फर्म पर राज्यकर एसआईबी रेंज बी की टीम ने छापा मारा। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि ठेकेदार ने प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान सरकारी विभागों से प्राप्त किया, लेकिन कर जमा करने के बजाय उसने दिल्ली की फर्जी फर्मों से खरीद दिखाकर टैक्स का समायोजन फर्जी तरीके से किया। जिले की बाहर की फर्मों को एक ही बिल पर एक ही बार में एक ही वाहन से 30 लाख रुपये की गिट्टी की बिक्री दिखाकर उसे एक ही बार में परिवहन भी दिखाया। जांच के दौरान ऐसे कई बिल मिले।
इससे जाहिर है कि फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री प्रदर्शित की जा रही थी। प्राथमिक जांच में 1.5 करोड़ टर्नओवर और उससे संबंधित टैक्स की चोरी सामने आई। ठेकेदार ने मौके पर बतौर टैक्स 12 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए। फिलहाल, जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम में डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला, राज्यकर अधिकारी आरबी शर्मा शामिल रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें