फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तय समय में पूरा नहीं हुआ निर्माण अब दोगुनी से ज्यादा हुई लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन (बाइट) का निर्माण तय समय में पूरा न होने से अब लागत दोगुनी से अधिक हो चुकी है। परियोजना निर्माण एवं मूल्यांकन विभाग (पीएफएडी) से मूल्यांकन कराने के बाद अब बजट मंजूरी के लिए फाइल फिर से केंद्र सरकार के पास भेजी गई है। परियोजना के लिए 2014 में 4.12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, अब 9.29 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में बरेली, बदायूं समेत आठ जनपदों में ब्लॉक इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन (बाइट) का निर्माण कराने के लिए सितंबर 2014 में मंजूरी दी गई थी। 4.12 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करके पहली किस्त के रूप में 44.75 लाख रुपये जारी किए गए। कार्यदायी संस्था के रूप में पैकफेड का चयन किया गया। कार्यदायी संस्था ने यहां बेसमेंट तैयार कराया।
जुलाई 2015 में शासन स्तर से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। तब से काम बंद है। शासन ने इसका मूल्यांकन कराया। सीडीओ की ओर से भवन निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को फाइल भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें