फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दमखोदा व बहगुल नदी पर पुल बनने से आसान होगा सफर

Tue, 24 Mar 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में दमखोदा व बहगुल नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिल गई है। जल्द दोनों ही जगह काम शुरू कराने का दावा है। निर्माण पूरा होने के बाद करीब एक लाख की आबादी का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

पहला पुल ब्लॉक दमखोदा के ग्राम खिरना में दमखोदा नदी पर बनाया जाएगा। सेतु के साथ-साथ यहां पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत 8.54 करोड़ रुपये निर्धारित है।
वर्तमान में आसपास के गांवों के ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए बीसलपुर रोड से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। 20 से 30 किमी का चक्कर लगाने से उनका समय और धन दोनों ज्यादा व्यय होता है।
विज्ञापन

दूसरा पुल ब्लॉक बिथरी चैनपुर के ग्राम अधकटा व रानी मेवा कुंवर के मध्य छोटी बहगुल नदी पर बनाया जाएगा। इसकी लागत 6.46 करोड़ रुपये है, जिसमें पुल के साथ पहुंच मार्ग भी शामिल है। इस क्षेत्र के कई गांवों के लोग लंबे समय से बेहतर संपर्क मार्ग की मांग कर रहे थे।
अभी तक यहां के लोगों को केसरपुर से तेवरिया वाले मार्ग होकर जाना पड़ता है। पुल बनने के बाद 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। सात से आठ किमी का सफर कम करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें