फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिपाही ने जांच अधिकारी को सौंपे रिश्वत मांगने के साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो और अन्य साक्ष्य शिकायतकर्ता ने बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी को सौंपे। जांच अधिकारी ने साक्ष्यों का संज्ञान लेकर आरोपी बाबू से जवाब तलब किया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिपाही आकाश कुमार ने एनपीएस फंड में से 50 हजार रुपये निकालने के लिए ट्रेजरी में आवेदन किया था। आरोप है कि कोषागार में तैनात बाबू ने पांच हजार रुपये मांगे थे। आखिर में तीन हजार रुपये देने पर ही काम करने की बात कही। सिपाही ने बातचीत का वीडियो जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा।
उन्होंने एडीएम सिटी सौरभ दुबे को जांच दी है। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता सिपाही से संपर्क कर साक्ष्य देने और बयान दर्ज कराने को कार्यालय बुलाया। एडीएम सिटी सौरभ दुबे के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति समेत जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उधर, मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार करीब माह भर से चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। उन्होंने प्रकरण की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन



सिपाही ने शिकायत की थी कि उनसे ट्रेजरी के बाबू ने फंड निकालने के लिए रुपये मांगे थे। इसमें शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सौरभ दुबे, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें