फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेरहवीं का भोज खाने से 24 से अधिक लोगों की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। इलाके के एक गांव में तेरहवीं का भोज खाने के बाद 24 से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए। जिनका इलाज प्राइवेट डॉक्टर के यहां कराया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने दुकानदार पर खराब खाद्य सामग्री देने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इंचौर-झूनांगर के तुलाराम की माता का स्वर्गवास हो गया था, जिनकी तेरहवीं तीन दिसंबर को हुई थी। इसमें ग्राम शिवनगर इंचौर-झूना नगर, राजापुर कला, केनी आदि गांव के लोगों की दावत थी। तुलाराम का आरोप है कि उन्होंने राजापुर कला गांव से एक किराने की दुकान से तेरहवीं के भोज के लिए खाद्य सामग्री खरीदी थी। इस सामग्री से भोज तैयार किया गया था। इसको खाने से तमाम नाते रिश्तेदारों के साथ गांव के कई लोग बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। इसमें चरण सिंह, विनय, राजेश, श्याम नारायण, मोहनलाल, धर्मदास, विनोद, शाहनवाज खान, झंडू लाल, पप्पू, संजय ,रोहित ,सुमित, संदीप, नन्हेलाल, रामकुमार, महेश, पाल नेत्रपाल, मेहरबान, छत्रपाल, रामपाल आदि बीमार पड़ गए। संवाद


सहायक आयुक्त खादय ग्रेड-2 के निर्देश पर राजपुरकलां स्थित किराने की दुकान से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें