फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यायालय की अर्दली का मोबाइल फोन चुराकर पांच साल तक चलाते रहे साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। न्यायालय में कार्यरत महिला अर्दली का मोबाइल फोन उसके साथियों ने चोरी कर लिया और पांच साल तक उसका इस्तेमाल करते रहे। सर्विलांस सेल ने अर्दली के साथी कर्मचारी की पत्नी से मोबाइल बरामद कर अर्दली को सौंपा तो घटना के बारे में पता चला। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वर्तमान एसीजे सीनियर डिवीजन कक्ष संख्या चार में कार्यरत महिला अर्दली शशिबाला वर्ष 2021 में न्यायालय जेएम द्वितीय में चपरासी पद पर तैनात थीं। शशिबाला ने कोतवाल धनंजय पांडेय को बताया कि 22 नवंबर 2020 को ड्यूटी के दौरान शशिबाला का न्यायालय कक्ष में रखे हैंडबैग से मोबाइल चोरी हो गया था। न्यायालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवानंद पटेल, पुष्पेंद्र तथा अन्य दो कर्मचारियों से उन्होंने मोबाइल के बारे में पूछा तो जानकारी देने से मना कर दिया। शशिबाला ने 24 नवंबर 2021 को कोतवाली में मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अब सर्विलांस सेल ने शशिबाला का मोबाइल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि मोबाइल में जो सिमकार्ड चल रहे थे वह दोनों सिम बाबूलाल ठाकुर और देवानंद पटेल के नाम से जारी हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूलाल और देवानंद भी अलग-अलग कोर्ट में तैनात हैं। देवानंद पटेल की पत्नी अंशु मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी। सर्विलांस सेल ने देवानंद से मोबाइल बरामद कर शशिबाला को चार मई को सुपुर्द कर दिया। शशिबाला का आरोप है कि देवानंद ने गलत नीयत से उनका मोबाइल चुराया था। अब मोबाइल चोरी करने वाले कर्मचारी शशिबाला को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। जान माल का खतरा जताते हुए शशिबाला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें