फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला लोधीनगर निवासी निगम मौर्य (10) की शनिवार को बहगुल नदी में डूबने से मौत हो गई। वह भाई के साथ नदी में नहाने गया था।
परिजनों के मुताबिक, लोधीनगर निवासी गीता अपने बेटे सोनू और निगम मौर्य के साथ ठिरिया स्थित खेत में पालेज की फसल देखने गई थीं। खेत बहगुल नदी के पास है। वहां पहुंचे दोनों भाई मां को बिना बताए नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान निगम गहरे पानी में चला गया। उसको डूबता देखकर भाई सोनू ने बचाने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर मां गीता मौके पर पहुंच गईं। बेटे को डूबता देख वह चीखने लगीं। पास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर सुनकर मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सोनू को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन निगम पानी के भंवर में फंस गया। डेढ़ घंटे की तलाश के बाद निगम का शव मिला। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल और पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सोनू को बाहर निकाल लिया, लेकिन निगम पानी के भंवर में फंस गया। काफी तलाश के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका।