फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्र की शिकायत पर बनी कमेटी

Thu, 26 May 2016 02:06 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली्र7
विज्ञापन
विज्ञापन
 आईवीआरआई के एमएलबी (मॉड्यूलर लैबोरेट्री बिल्डिंग) में वैज्ञानिक पर हमले के आरोपी शोध छात्र ने मंगलवार को वैज्ञानिक की शिकायत पशु जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मुख्य सलाहकार से की है। छात्र की शिकायत के बाद जांच के लिए बुधवार को कमेटी बना दी गई है। कमेटी बृहस्पतिवार को अपना फैसला देगी।   
विज्ञापन

पशु जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शोध छात्र डॉ. खुशाल सिंह सोलंकी ने मुख्य सलाहकार को भेजे पत्र में लिखा कि वरिष्ठ वैज्ञानिक अचानक उसकी प्रयोगशाला में दाखिल हुए। उन्होंने छात्र के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वैज्ञानिक पहले भी प्रयोगशाला में आकर जबरन केमिकल ले जाने का प्रयास कर चुके हैं। इसकी सूचना प्रधान वैज्ञानिक वैज्ञानिक पल्लव चौधरी को भी दी जा चुकी है। रविवार को जिस तरह से वैज्ञानिक ने प्रयोगशाला में जबरन घुसकर केमिकल लेने का प्रयास किया है और रोकने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी। इतना करने के बाद भी वैज्ञानिक उसके खिलाफ थाने में तहरीर देने पहुंच गए। इस पूरी घटना से वह बहुत आहत है। अगर तत्काल आईवीआरआई ने उसे चिकित्सकीय सहायता नहीं पहुंचाई तो उसका स्वास्थ्य को क्षति हो सकती है। परेशान छात्र ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी थी। छात्र बहुत परेशान है। उसकी शिकायत के बाद आईवीआरआई प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। 
विज्ञापन

आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आईवीआरआई में अनुशासन व्यवस्था बहुत अच्छी है। उसमें किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें