फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पर्व पर दिखा सौहार्द और प्रेम का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाई-बहन के अटूट रिश्तों का पावन पर्व रक्षाबंधन अपनी रीति और परंपराओं के साथ शनिवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसमें सौहार्द के खूबसूरत रंग बिखरे। हिंदू-मुस्लिम बहन-भाई रखी के बंधन की रस्म निभाते दिखे और प्रेम से लबरेज इंसानियत का पैगाम दे गए।
विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल व बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार को हमेशा की तरह इस बार भी मेराहक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने राखी बांधी। संतोष गंगवार फरहत के घर पहुंचे थे। जहां उनकी बेटी राजिया नकवी ने भी उन्हें राखी बांधी। इसी तरह वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और उनके बड़े भाई भाजपा नेता अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना के कार्यालय पहुंच कर माहिरा ने राखी बांधी। आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप को उनके आवास पर पहुंच कर राखी बांधी।
भाजपा नेता शानू काजमी नौ वर्षों से राजेंद्र नगर निवासी अंजली शर्मा से राखी बंधवा रहे हैं। इस बार उन्होंने घर पहुंच कर राखी बंधवाई। इसके अलावा शानू पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी भाजपा नेत्री कीर्ति कश्यप से उनके आवास पर राखी बंधवाने पहुंचे। आस संस्था की अध्यक्ष समयुन खान ने आठ साल पुराने भाई-बहन को ताजा करते हुए अंकित आर्या को रखी बांधी। वहीं, सुभाष नगर के राश्मी खान को ज्योति चौहान ने राखी बांधी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें