बरेली। परिषदीय विद्यालयों के सरप्लस यानी एक विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर जिले के 199 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी कर दी है। इसमें शिक्षकों की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदन में उनके द्वारा दिए गए विद्यालयों के विकल्प की वरीयता के अनुसार संबंधित स्कूल में समायोजित किया गया है। सूची के अनुसार प्रदेश में 5378 शिक्षकों का समायोजन जिलों में हुआ है। समायोजन के तहत बरेली के 119 शिक्षकों का तबादला होगा। ब्यूरो