बरेली। मौलाना तौकीर प्रकरण के बाद चर्चा में आए आरिफ की पहचान कॉलोनाइजर की रही है और उसके खिलाफ ज्यादातर शिकायतों में भूमि कब्जाने के आरोप हैं। एक मामले में कमिश्नर की जांच के बाद सीलिंग की 3589.89 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा पाया गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
आरिफ के खिलाफ अब तक जो मामले दर्ज हुए या शिकायतें हुईंए वह जमीन संबंधी हेरफेर की रही हैं। ऐसी भी तमाम शिकायतें रही हैंए जहां आरिफ पर आरोप लगने के बाद उसने शिकायतकर्ता को मना लिया। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई। इस लिहाज से दर्ज मामलों की संख्या सीमित ही रही है। काफी समय पहले आरिफ के खिलाफ जगतपुर लाला बेगम में सीलिंग की भूमि कब्जा करने का आरोप लगा था। गाटा संख्या 350, 351, 367 और नवादा शेखान में गाटा संख्या 134 और 438 सीलिंग की भूमि है। इसमें फाइक एन्क्लेव का कुछ हिस्सा भी शामिल है। कमिश्नर स्तर से जांच व एफआइआर दर्ज होने के बावजूद मामला रफादफा कर दिया गया। ब्यूरो